जॉब्स

Sarkari Naukri, Govt Jobs 2023: इस हफ्ते इन सरकारी नौकरियों पर होगी नजर, 10वीं व 12वीं पास के लिए भी मौका

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Sep 8, 2023, 03:48 PM IST

Sarkari Naukri 2023, Latest Govt Jobs 2023: यूपी, बिहार, राजस्थान और बिहार समेत देशभर में 10वीं व 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। अगर आप भी सरकारी भर्ती के इंतजार में हैं तो यहां हम आपको इस हफ्ते की टॉप सरकारी नौकरी के बारे में बताएंगे।

Image

SARKARI NAUKRI 2023

Photo : iStock

Sarkari Naukri 2023, Latest Govt Jobs 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे, पुलिस, बैंक और शिक्षा सहित कई विभागों में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। अगर आप भी सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2023) की तलाश में हैं तो यहां हम आपकों 10वीं व 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स के लिए निकली लेटेस्ट सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri Notification 2023) के बारे में बताएंगे। योग्य अभ्यर्थी तय समय के अंदर घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

SBI PO Recruitment 2023: बैंक में निकली बंपर भर्ती

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के 2000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 30 साल होनी चाहिए। साथ ही किसी भी विषय में बैचलर्स डिग्री अनिवार्य है। योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर 27 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा एसबीआई में अप्रेंटिस के 6160 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 सितंबर तक जारी है।

UKPSC RO & ARO Notification 2023: यूकेपीएससी ने निकली वैकेंसी

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के 137 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 47,600 रुपए से 1,51,100 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी आज यानी 8 सितंबर से 29 सितंबर तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

UPSC ESE Notification 2024: यूपीएससी ने जारी किया नोटिफिकेशन

संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आयु 21 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही संबंधत विषय में बैचलर्स डिग्री अनिवार्य है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर 26 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 200 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा।

MPPSC PCS Exam 2024: राज्य सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में 227 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 22 सितंबर से 21अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

इसके लिए आयु 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर्स डिग्री अनिवार्य है।

Rajasthan Sarkari Naukri 2023: राजस्थान में नौकरी का मौका

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने लाइब्रेरियन के 247 पद, फिजिकल टीचर इंस्ट्रक्टर के 247 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर (होम साइंस) के 39 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 5 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 600 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा।

Latest Railway Jobs 2023: रेलवे में 10वीं पास के लिए नौकरी

सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस के 2409 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। 10वीं पास अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर 28 सिंतबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। रेलवे में अप्रेंटिस पदों पदों पर चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article