Sarkari Naukri, Govt Jobs 2023: देश में सरकारी नौकरी का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। 10वीं व 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स भी सरकारी नौकरी 2023 की तलाश में हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो यहां हम रेलवे, बैंक, पुलिस और शिक्षा सहित अन्य विभागों में निकली लेटेस्ट सरकारी नौकरी के बारे में बताएंगे। योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
UP Sarkari Naukri 2023: यूपी में सरकारी नौकरी का मौका
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्टेनोग्राफर के 277 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी 12वीं और यूपी पीईटी परीक्षा पास होना चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 17 अक्टूबर से 6 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
Latest Sarkari Naukri 2023: आरपीएससी ने निकाली वैकेंसी
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने लाइब्रेरियन के 247 पद, फिजिकल टीचर इंस्ट्रक्टर के 247 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर (होम साइंस) के 39 पदों पर भर्ती निकली है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 6 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 600 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा।
Sarkari Naukri Jobs 2023: एसएससी ने मांगे आवेदन
कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 7547 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 12वीं पास अभ्यर्थी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के लिए ssc.nic.in पर 30 सितंबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर के 307 पदों पर भर्ती के लिए 12 सितंबर तक आवेदन प्रक्रिया जारी है।
Latest Bank Jobs 2023: एसबीआई में कई पदों पर भर्ती
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के 6160 पदों पर भर्ती निकली है। योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर 21 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आयु 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर्स डिग्री भी अनिवार्य है। वहीं, नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट में असिस्टेंट मैनेजर भर्ती के लिए 23 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
UPSSSC Recruitment 2023: यहां स्टाफ नर्स की बंपर भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स के 2240 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 21 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आयु 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
