Sarkari Naukri 2023, Latest Govt Jobs 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। केंद्र और राज्य सरकारो ने 10वीं व 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का नोटिफिकेशन (Sarkari Naukri Notification 2023) जारी किया है। अगर आप भी सरकारी नौकरी (Sarkari Jobs 2023) की तलाश में हैं तो यहां हम आपको रेलवे, पुलिस, सेना और बैंक सहित विभिन्न विभागों में निकली लेटेस्ट सरकारी नौकरी नोटिफिकेशन (Latest Sarkari Naukri 2023) के बारे में बताएंगे।
UPPSC APS Recruitment 2023: यूपी में सरकारी नौकरी का मौका
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एडिशनल प्राइवेट सेक्रेट्री (APS) के 328 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर 19 सितंबर से 19 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आयु 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
BTSC ITI Instructor Recruitment 2023: बीटीएससी ने जारी किया नोटिस
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने आईटीआई इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी 19 सितंबर से 18 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
UPSSSC Recruitment 2023: वन रक्षक के कई पद खाली
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक के 709 पदों पर भर्ती निकाली है। 12वीं पास अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 10 अक्टूबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, पीएमटी और पीईटी के आधार पर किया जाएगा।
IDBI Recruitment 2023: जूनियर अस्सिटेंट पदों पर नौकरी
इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ़ इंडिया (IDBI) ने जूनियर अस्सिटेंट के 600 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर 30 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 1000 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा।
Bank Recruitment 2023: बैंक में नौकरी का मौका
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने असिस्टेंट के 450 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी 4 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आयु 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर्स डिग्री अनिवार्य है। वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 439 पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आप भी बैंक में नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर 6 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
