LIVE

Sarkari Naukri 2024 Live Updates: NIACL में 500 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी, 17 दिसंबर से शुरू होगा आवेदन

कुलदीप राघवUpdated Dec 16, 2024, 20:48 IST

Sarkari Naukri 2024, Govt Job Live Updates
Sarkari Naukri 2024 Live Updates: NIACL में 500 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी, 17 दिसंबर से शुरू होगा आवेदन

Sarkari Naukri 2024, Govt Jobs Exam, Result, Notification, Police, Railway, Defence, Bank, SSC, UP Police Constable Result 2024 Date, सरकारी नौकरी लाइव अपडेट: 10वीं पास (Sarkari Naukri 2024) से लेकर ग्रेजुएट सरकारी नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बैंक, रेलवे, पुलिस समेत तमाम विभागों में नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया (Latest Government Jobs) गया है। राजस्थान सरकार जल्द ही लगभग 90,000 सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। इनमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए सबसे अधिक 52,453 पद हैं। 55 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अलावा यूपी पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में सफल वाले उम्मीदवार लगातार फिजिकल टेस्टी की तारीख को लेकर सर्च कर रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि दिसंबर के अंत तक यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी व पीएसटी का शेड्यूल जारी किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

हाल ही में स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने SSC CGL, CHSL, CPO SI और MTS परीक्षा के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। इस परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों विभागों में तमाम पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने कोर्ट मास्टर, सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। नैनीताल बैंक ने अभी विभिन्न ब्रांचों में क्लर्क के पदों पर भर्ती निकाली है।

टाइम्स नाउ नवभारत के इस लाइन ब्लॉग में आप बैंकिंग सेक्टर, रेलवे, पुलिस व अन्य सरकारी विभागों में निकलने वाली वैकेंसी, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

DEC 16, 2024 20:48 IST

Rajasthan Cooperative Recruitment 2024: 1000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

  • The Rajasthan Cooperative Recruitment Board (RCRB) ने निकाली विज्ञप्ति
  • पदों की संख्या: 1000 से ज्यादा
  • RAJFED, Apex Bank, और DCCBs में 498 पदों के लिए आवेदन 12 दिसंबर 2024 से 11 जनवरी 2025 तक खुले हैं।
  • आरसीडीएफ और जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघों में शेष 505 रिक्तियों के बारे में विवरण जल्द ही जारी किया जाएगा।
  • आवेदन के लिए वेबसाइट: rajcrb.rajasthan.gov.in
DEC 16, 2024 20:06 IST

NIACL Assistant Recruitment 2024: NIACL में 500 पदों पर सरकारी नौकरी, कल से शुरू होगा विंडो

  • The New India Assurance Company Ltd (NIACL) ने जारी किया नोटिफिकेशन
  • पदों की संख्या: 500
  • पद का नाम: असिस्टेंट
  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 17 December 2024
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 01 January 2025
  • उम्र: 21 से 30 साल
  • नोटिफिकेशन देखें: LINK
DEC 16, 2024 18:24 IST

Sarkari Naukri 2024 Live - राजस्थान सरकार में आज की ताजा सरकारी नौकरी

  • आयुर्वेद विभाग, राजस्थान सरकार ने RAU कम्पाउंडर/नर्स जूनियर ग्रेड भर्ती 2024 के लिए नोटिस जारी कर दिया।
  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 16/12/2024
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 15/01/2025
  • आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
  • देखें विज्ञापन: Notifications
DEC 16, 2024 17:25 IST

Sarkari Naukri 2024 Live Updates - बिहार में आई सरकारी नौकरी

  • Bihar Police Subordinate Services Commission BPSSC की तरफ से बड़ी खबर आई है।
  • Bihar Police Assistant Sub Inspector ASI Steno 2024 के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है।
  • पदों की संख्या: 305
  • पद का नाम: Steno Assistant Sub Inspector ASI
  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 17/12/2024
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 17/01/2025
  • आयु: 18 से 25
  • योग्यता: 12वीं पास व 80 शब्द प्रति मिनट से लिखने की गति
DEC 16, 2024 16:29 IST

Sarkari Naukri 2024 Live - REET परीक्षा के लिए शुरू हुए आवेदन, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Board of Secondary Education, Rajasthan की तरफ से बड़ी खबर आई है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने REET 2024 प्राथमिक लेवल I और जूनियर लेवल II परीक्षा 2024 का विज्ञापन जारी कर दिया है। REET 2024 के इच्छुक अभ्यर्थी 16/12/2024 से 15/01/2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रीट परीक्षा के लिए यहां से करें आवेदन
Application Link


DEC 16, 2024 15:39 IST

Sarkari Naukri Result LIVE 2024: सीआरपीएफ कांस्टेबल का रिजल्ट

Sarkari Naukri Result LIVE 2024 सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- rect.crpf.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
DEC 16, 2024 15:01 IST

Sarkari Naukri 2024 Live Updates: आरआरबी तकनीशियर ग्रेड 2 और ग्रेड 3 एग्जाम डेट

Sarkari Naukri 2024 Live Updates रेलवे भर्ती बोर्ड ने तकनीशियन ग्रेड I और ग्रेड III पदों के लिए होने वाली परीक्षा की तिथियों में बदलाव कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर संशोधित तिथियों की सूचना देख सकते हैं।
DEC 16, 2024 14:20 IST

Sarkari Naukri 2024 Live Updates: रीट के लिए आज से आवेदन शुरू

Sarkari Naukri 2024 Live Updates राजस्थान शिक्षा विभाग की तरफ से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET 2025) के लिए आज यानी 16 दिसंबर 2024 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
DEC 16, 2024 12:40 IST

Sarkari Naukri 2024 Live Updates: एसएससी एमटीएस का रिजल्ट

Sarkari Naukri 2024 Live Updates स्टाफ सेलेक्शन कमीशन जल्द ही कांस्टेबल व हवलदर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर (SSC MTS Result 2024) सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध करवा (SSC MTS Result 2024 Date) दिया जाएगा।
DEC 16, 2024 08:36 IST

UP Police Constable DV/PST Admit Card 2024 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UP Police Constable DV/PST Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
DEC 16, 2024 08:35 IST

Sarkari Naukri 2024 Live Updates: यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड

Sarkari Naukri 2024 Live Updates: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए पीईटी व पीएसटी का एडमिट कार्ड जारी कर (UP Police Constable Physical Test Admit Card) दिया है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां डाउनलोड करें यूपी पुलिस कांस्टेबल DV/PST एडमिट कार्ड या कॉल लेटर
DEC 15, 2024 22:20 IST

Sarkari Naukri 2024 Live - Army Ordnance Corps Recruitment 2024

  • आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स (AOC) में नौकरी व शानदार करियर
  • पदों की संख्या: 723
  • पदों के नाम: जूनियर ऑफिसर, असिस्टेंट, फायरमैन, ट्रेड्समैन और मल्टी-टास्किंग स्टाफ सहित विभिन्न
  • आवेदन शुरू होने की ति​थि: चल रही है।
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 22 दिसंबर 2024
DEC 15, 2024 20:35 IST

Sarkari Naukri 2024 Live - बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने निकाली सरकारी नौकरी


  • पदों की संख्या: 305 पद
  • पद का नाम: स्टेनोग्राफर असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI)
  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 17 दिसंबर, 2024
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 17 जनवरी, 2025
  • आवेदन के लिए वेबसाइट: bpssc.bihar.gov.in
  • आवेदन का तरीका: ऑनलाइन
DEC 15, 2024 19:01 IST

Sarkari Naukri 2024 Live - राजस्थान में 575 पदों पर सरकारी नौकरी

  • राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक प्रोफेसर (कॉलेज शिक्षा) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की।
  • कुल 575 रिक्तियों की घोषणा की गई है।
  • आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी 2025 को शुरू होगी।
  • आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2025 को बंद होगी।
  • आवेदन के लिए वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in
DEC 15, 2024 16:51 IST

Sarkari Naukri 2024 Live - केंद्रीय भंडारण निगम (CWC) में सरकारी नौकरी

उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत आने वाले नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम केंद्रीय भंडारण निगम (CWC) ने 2024 के लिए अपनी भर्ती प्रक्रिया शुरू की है, जिसकी तहत मैनेजमेंट ट्रेनी (MT), अकाउंटेंट, सुपरिंटेंडेंट (Supt) और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (JTA) और भी कई पदों को भरा जाएगा। जारी नोटिस के जरिये कुल 179 पदों को भरा जाएगा।
  • आवेदन की तारीख: 14 दिसंबर 2024 से 12 जनवरी 2025
  • आवेदन की वेबसाइट: cewacor.nic.in
DEC 15, 2024 15:56 IST

Sarkari Naukri 2024 Live Updates: एसएससी सीएचएसएल के लिए रजिस्ट्रेशन

Sarkari Naukri 2024 Live Updates केंद्र सरकार के अधीन आने वाले सरकारी विभागों में 12वीं पास के लिए एसएससी सीएचएसएल परीक्षा आयोजित की जाती है। अगले साल एसएससी सीएचएसएल की परीक्षा अगस्त महीने में होगी। इसके लिए आवेदन शुरुआत 27 मई 2025 से होगी।
DEC 15, 2024 13:45 IST

Sarkari Naukri 2024 Live Updates: ऑल इंडिया बार काउंसिल का एडमिट कार्ड

Sarkari Naukri 2024 Live Updates बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने आज यानी 15 दिसंबर, 2024 को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन, AIBE XIX के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
DEC 15, 2024 13:43 IST

Sarkari Naukri 2024 Live Updates: एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट

Sarkari Naukri 2024 Live Updates कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कांस्टेबल का फाइनल रिजल्ट व कटऑफ लिस्ट जारी कर (SSC GD Final Result) दिया है। नतीजे का ऐलान होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
DEC 15, 2024 10:30 IST

Sarkari Naukri 2024 Live Updates: नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuhimachal.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
DEC 15, 2024 08:27 IST

Sarkari Naukri 2024 Live Updates: जारी हुआ यूपीयूएमएस का रिजल्ट

Sarkari Naukri 2024 Live Updates उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंस ने सीनियर एडमिनिस्ट्रेशन असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, जूनियर मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर और फार्मासिस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट upums.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।