जॉब्स

Sarkari Naukri 2024: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आई 3300 से ज्यादा वैकेंसी, 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक को मौका

Sarkari Naukri 2024 in Allahabad High Court Recruitment: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बेहद शानदार मौका सामने आया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से ग्रुप सी और डी पदों पर भर्ती के लिए बंपर वेकेंसी निकली है। इस वेकेंसी के माध्यम से 3306 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें स्टेनोग्राफर, ड्राइवर और चपरासी समेत कई पदों पर भर्तियां होनी हैं।इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

इलाबाहाद हाईकोर्ट में बंपर वैकेंसी

Photo : Times Now Digital

Sarkari Naukri 2024 in Allahabad High Court Recruitment: इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से ग्रुप सी और डी पदों पर भर्ती के लिए बंपर वेकेंसी निकली है। इस वेकेंसी के माध्यम से 3306 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें स्टेनोग्राफर, ड्राइवर और चपरासी समेत कई पदों पर भर्तियां होनी हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- allahabadhighcourt.in पर जाना होगा।

इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से निकली इस वेकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 अक्टूबर 2024 को शुरू हो जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 24 अक्टूबर 2024 तक समय दिया जाएगा। ऐसे में जो उम्मीदवार इस वेकेंसी के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे दिए गए स्टेप्स से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

Allahabad High Court Recruitment: ऐसे करें अप्लाई

  • इस वेकेंसी में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होमपेज पर New Notification सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Allahabad High Court Group C & D Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स भर कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Allahabad High Court Group C and D Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

एप्लीकेशन फीस

इस वेकेंसी में आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने बाद ही पूरी होती है। इसमें आवेदन करने के लिए स्टेनोग्राफर पद पर आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी को 950 रुपए जमा करने होंगे। वहीं EWS के लिए 850 रुपए और एससी एसटी के लिए 750 रुपए तय है।

कौन कर सता है अप्लाई

स्टेनोग्राफर के पद पर आवेदन करने के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए इसके अलावा सीसीसी और टाइपिंग स्पीड की योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा जूनियर असिस्टेंट के पद पर 12 वीं और ड्राइवर के पद पर 10वीं पास की योग्यता मांगी गई है।

टेक्नीशियन, चपरासी, चौकीदार, स्वीपर, माली, कूली और अर्दली जैसे पदों के लिए 8वीं पास आवेदन कर सकते हैं। वहीं उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से ज्यादा और 40 साल से कम होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article