जॉब्स

Sarkari Naukri 2023: बिहार में जल्द मिलने वाली हैं 2 लाख सरकारी नौकरियां, सीएम नीतीश कुमार ने की ये घोषणा

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 16, 2023, 08:02 PM IST

Bihar Sarkari Naukri 2023: बिहार कैबिनेट ने हाल ही में सरकारी स्कूलों में प्राथमिक से वरिष्ठ माध्यमिक स्तर तक के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नए नियमों को मंजूरी दी थी। घोषित नए भर्ती अभियान से संबंधित विवरण यहां देखे जा सकते हैं और इस संबंध में हाल में सीएम नीतीश कुमार ने 2 लाख से ज्यादा भर्तियों को लेकर घोषणा की है।

Image

Bihar Sarkari Naukri 2023

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को घोषणा की कि बिहार के युवाओं को नौकरी का अवसर प्रदान किया जाएगा। बिहार सरकार के भर्ती अभियान के अनुसार राज्य के युवाओं को 1 लाख नौकरियां दी जाएंगी। आने वाले महीनों में भर्ती अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मौजूदा कर्मचारियों को उचित वेतन वृद्धि और अन्य लाभों का आश्वासन भी दिया गया है।

इस बारे में बोलते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, 'हम सात दलों के गठबंधन ने अब बिहार के युवाओं को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है। इस साल के अंत तक राज्य में बड़ी संख्या में लोगों को नौकरी मिल जाएगी। सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती अभियान जल्द ही शुरू होगा और हम आने वाले महीनों में दो लाख सरकारी नौकरियां देने जा रहे हैं।'

कई व्यवस्थाओं के तहत काम करने वाले कर्मचारियों को उचित वेतनवृद्धि के साथ-साथ लाभ भी मिलेगा। एक अन्य विकास में राज्य मंत्रिमंडल ने हाल ही में सरकारी स्कूलों में प्राथमिक से वरिष्ठ माध्यमिक स्तर तक के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नए नियमों को लेकर भी मंजूरी दी थी।

ताजा मानदंडों में यह बात कही गई है कि राज्य सरकार एक आयोग का गठन करेगा। आयोग की भूमिका सरकारी स्कूल के शिक्षकों की भर्ती करने की होगी। पीटीआई की रिपोर्ट है कि बिहार राज्य स्कूल शिक्षक (नियुक्ति, ट्रांसफर, अनुशासनात्मक कार्यवाही और सेवा शर्तें) नियम, 2023 को मंत्रिपरिषद की ओर से अनुमोदित किया गया था।

आयोग जल्द कराएगा प्रवेश परीक्षा: शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि अनुबंध के आधार पर नियुक्त किए गए कर्मचारी अब नियमित सरकारी शिक्षक बनेंगे> इसके लिए उन्हें प्रवेश परीक्षाएं पास करनी होंगी।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article