जॉब्स

Sarkari Naukri 2023, Latest Governmet Jobs: सब इंस्पेक्टर के 1800 पदों पर वैकेंसी, क्लर्क 4000 पदों पर तुरंत करें अप्लाई, यहां देखें 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरियां

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jul 23, 2023, 11:56 AM IST

Sarkari Naukri Result 2023, Latest Governmet Jobs For 10th, 12th Pass and Graduates: 10वीं पास से ग्रेजुएट के लिए सरकारी नौकरी की बहार है। राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों व मंत्रालयों में बंपर भर्ती निकली है। ऐसे में यहां हम आपके लिए 5 लेटेस्ट सरकारी नौरियां लेकर आए हैं। यहां आप योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया व आवेदन प्रक्रिया जान सकते हैं।

Image

Sarkari Naukri Result 2023, Latest Governmet Jobs For 10th 12th Pass: इन विभागों में निकली सरकारी नौकरी, तुरंत करें अप्लाई

Sarkari Naukri Result 2023, Latest Governmet Jobs For 10th, 12th Pass and Graduates: सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी (Sarkari Naukri 2023) खुशखबरी है। इन दिनों एक के बाद एक विभागों व मंत्रालयों में नौकरी की (Sarkari Naukri In UP, Bihar) बहार है। हाल ही में कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस व कंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के सब इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्ती (Governmet Jobs In Delhi) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत दिल्ली पुलिस, बीएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी के सब इंस्पेक्टर के 1876 पदों की रिक्तियों पर भर्ती ( Governmet Jobs For 10th Pass) की जाएगी। वहीं इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने क्लर्क के 4000 से अधिक पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने नगर पालिका के विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती Governmet Jobs For 12th Pass) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत नगर पालिका के सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर, सुपरवाइजर समेत अन्य पदों पर भर्ती ( Governmet Jobs For Graduates) की जाएगी। राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड ने कृषि पर्यवेक्षक अधिकारी के 400 से ज्यादा वैकेंसी निकाली है।

इतना ही नहीं केंद्र सरकार भी जल्द ही विभिन्न विभागों व मंत्रालयों की रिक्तियों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने ( Governmet Jobs For Law Graduates) वाली है। करीबी सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयोग को जल्द से जल्द केंद्र सरकार के विभागों व मंत्रालयों में रिक्तियों को भरने का निर्देश दिया है। उम्मीद है कि इन पदों पर साल 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भर्ती कर ली जाएगी। हालांकि इससे संबंधित किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यदि आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यहां आपकी खोज पूरी होगी। इस लेख के माध्यम से हम आपके लिए 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरियां लेकर आए हैं। 80वीं, 10वीं 12वीं पास से ग्रेजुएट अभ्यर्थी यहां आवेदन कर सकेंगे।

Delhi Police CAPF Recruitment: सबस इंस्पेक्टर के 1800 पदों पर वैकेंसी

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने दिल्ली पुलिस, आईटीबीपी, बीएसएउ, सीआईएसएफ और एसएसबी के सब इंस्पेक्टर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत के एसआई के कुल 1876 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप पदानुसार वैकेंसी जान सकते हैं।
VacancyMaleFemale
Delhi Police 10953
BSF10706
CISF 567 63
CRPF78830
ITBP 5409
SSB 8505

योग्यता और आयु सीमा

यहां आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही ड्राइविंग लाइंसेंस होना अनिवार्य है। वहीं आयु सीमा की बात करें, तो यहं 20 से 25 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। शारीरिक पात्रता, चयन प्रक्रिया व आवेदन प्रक्रिया और सैलरी जानने के लिए नीचे दिए इस लिंक पर क्लिक करें।

IBPS Clerk Recruitment: आईबीपीएस क्लर्क के 4045 से पदों पर वैकेंसी

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) के क्लर्क के पदों पर आवेदन के लिए आखिरी तारीख 21 जुलाई से बढ़ाकर 28 जुलाई कर दिया गया है। जो लोग आवेदन करने से चूक गए ते वो आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सरकारी बैंको के क्लर्क के पदों पर भर्ती की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

यहां आवदेन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।

RSMSSB Recruitment 2023: कृषि पर्यवेक्षक के 430 पदों पर वैकेंसी

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSMSSB) ने कृषि पर्यवेक्षक के 400 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभाग में कृषि पर्यवेक्षक की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता और आयु सीमा

RSMSSB के कृषि पर्यवेक्षक के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से एग्रीकल्चर विषय के साथ 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही एग्रीकल्चर विषय के साथ ग्रेजुएट भी होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।

JSSC Muncipal Servics Recruitment: नगर पालिका 921 पदों पर वैकेंसी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने उद्यान अधीक्षक, स्वच्छता पर्यवेक्षक और राजस्व निरीक्षक समेत विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत नगर पालिक के 921 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

यहां आवेदन करने के लिए पदानुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। नगर पालिका के इन पदों पर 10वीं, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। यहां आवदेन की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2023 है।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article