जॉब्स

Sarkari Naukri 2023: 12वीं पास के लिए इस राज्य में निकली सरकारी नौकरी, जानें कैसे करना है आवेदन

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Oct 12, 2023, 02:18 PM IST

JSSC released Notification for Jharkhand Intermediate level combined competitive exam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से झारखंड इंटरमीडिएट लेवल (कंप्यूटर नॉलेज और हिंदी टाइपिंग) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से झारखंड सरकार के तहत विभिन्न विभागों में अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Image

Jharkhand Intermediate level combined competitive exam

JSSC released Notification for Jharkhand Intermediate level combined competitive exam: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए झारखंड राज्य में नौकरी का सुनहरा मौका है। यहां 12वीं पास युवाओं को 863 पदों पर नौकरी का मौका मिलेगा। काफी समय से युवा इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे और अब झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से झारखंड इंटरमीडिएट लेवल (कंप्यूटर नॉलेज और हिंदी टाइपिंग) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

किन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से लोअर डिवीजन क्लर्क, क्लर्क-कम -ऑफिस असिस्टेंट, अकाउंट क्लर्क और स्टेनोग्राफर सहित कुल 863 रिक्तियों को भरा जा रहा है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से झारखंड सरकार के तहत विभिन्न विभागों में अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अक्टूबर से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 नवंबर, 2023 तक आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in के माध्यम से आवेदन करने का मौका मिलेगा। अभ्यर्थी 22 नवंबर तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं। कैंडिडेट्स 27 नवंबर से 29 नवंबर, 2023 तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर पाएंगे।

शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article