जॉब्स

BECIL Recruitment 2023: इन पदों के लिए becil.com पर करें आवेदन, 50 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Mar 12, 2023, 12:34 PM IST

BECIL Sarkari Naukri 2023: बेसिल यानी ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड की भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 24 मार्च 2023 है। यह भर्ती अभियान संगठन में कुल 28 खाली पदों को भरने के लिए चलाया जाएगा। यहां पर इस भर्ती से जुड़े विवरण और अन्य डिटेल्स को चेक कर सकते हैं।

Image

BECIL सरकारी नौकरी 2023

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (BECIL) ई-टेंडरिंग प्रोफेशनल, फाइनेंस फैसिलिटेशन प्रोफेशनल और ऑफिस अटेंडेंट पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। उम्मीदवार बेसिल की आधिकारिक वेबसाइट becil.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 24 मार्च है। यह भर्ती अभियान संगठन में कुल 28 खाली पदों को भरेगा।

ऑफिस अटेंडेंट:

योग्यता - न्यूनतम 10वीं पास. कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले उम्मीदवार को वरीयता।

वेतनमान - 18,499/- रुपये

ई - टेंडरिंग प्रोफेशनल:

योग्यता - बीई / बीटेक या ईटेंडरिंग, जीईएम और संबंधित इंटरनेट प्रौद्योगिकियों के ज्ञान के साथ एमबीए।

वेतन - 50 हजार रुपये

फाइनेंस फेसिलिटेशन प्रोफेशनल:

योग्यता - एमएसएमई क्षेत्र के लिए बैंकों के ज्ञान के साथ एमबीए / आईसीडब्ल्यूए / बीकॉम.

वेतन - 50 हजार रुपये

बेसिल भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन: बेसिल की भर्ती को लेकर उम्मीदवारों को वेबसाइट becilregistration.in या फिर becil.com के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। इसके अलाव वैकेंसी से जुड़े अपडेट के लिए आगे भी इन आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें और इनको चेक करते रहें।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article