जॉब्स

Sarkari Naukari 2024: इस राज्य में 8वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 60000 से ज्यादा

Government Job for Graduates: क्लर्क और ऑफिस अटेंडेंट समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस वैकेंसी के लिए 15 मई 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से ज्यादा और 48 साल से कम होनी चाहिए।

Image

केरल में सरकारी नौकरी का मौका

Photo : iStock

Government Job for Graduates: ग्रेजुएशन के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। केरल पब्लिक सर्विस कमीशन (Kerala PSC) की तरफ से क्लर्क और ऑफिस अटेंडेंट समेत कई पदों पर भर्ती जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 479 खाली पदों के लिए भर्तियां होने वाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

केरल पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अप्रैल से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए 15 मई 2024 तक का समय है। इस वैकेंसी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट kerelapsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले योग्यता और सैलरी जैसी डिटेल्स यहां देख लें।

Kerela Clerk Recruitment के लिए योग्यता

केरल में सरकारी नौकरी के लिए जारी इस वैकेंसी में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं मांगी गई हैं। इसमें क्लर्क के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं ऑफिस अटेंडेंट के पद पर आवेदन करने के लिए 8वीं पास की योग्यता मांगी गई है। इसके अलावा उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से ज्यादा और 48 साल से कम होनी चाहिए।

कैसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए सबसे पहले kerelapsc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Vacancies पर जाएं।
  • इसके बाद Kerela Clerk and Office Attendant Recruitment 2024 पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Register here के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन कर सकते हैं।
Kerala PSC Clerk Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

चयन प्रक्रिया और सैलरी

जारी नोटिफिकेशन के अनिसार योग्य उम्मीदवीरों का चयन लिखित परीक्षा और मेरिट के आधार पर होगा। क्लर्क के पद पद सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को हर महीने 20,280 रूपये से 54,720 रूपये तक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का भी लाभ मिलेगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नॉटिफिकेशन देखें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article