RSMSSB Animal Attendant Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने एनिमल अटेंडेंट यानी पशु परिचर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 13 अक्टूबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 11 नवंबर निर्धारित की गई है।
RSMSSB Animal Attendant Notification 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में पशु परिचर के कुल 5934 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 5281 तथा अनुसूचित क्षेत्र के 653 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 1 के तहत सैलरी मिलेगी।
Rajasthan Animal Attendant Bharti 2023: कब होगी परीक्षा
राजस्थान पशु परिचर पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा अप्रैल से जून 2024 के बीच आयोजित किए जाने की संभावना है। इस परीक्षा में 150 अंक के 150 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। हर गलत जवाब के लिए 1/4 अंक की निगेटिव मार्किंग भी होगी। इस परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
RSMSSB Animal Attendant Eligibility 2023: कौन कर सकेगा आवेदन
राजस्थान पशु परिचर पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए।
RSMSSB Animal Attendant Application 2023: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी राजस्थान पशु परिचर पदों पर भर्ती के लिए बोर्ड की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 13 अक्टूबर से 11 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 600 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
