RSMSSB Rajasthan Stenographer Recruitment 2024: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। राजस्थान सबोर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) की तरफ से स्टेनोग्राफर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 474 पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है।
राजस्थान में स्टेनोग्राफर के पद पर निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 फरवरी 2024 से शुरू है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 29 मार्च 2024 तक का ही समय मिला है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से अप्लाई कर सकते हैं।
RSMSSB Stenographer के लिए करें अप्लाई
स्टेप 1- इसमें अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Notices के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- इसके बाद RSMSSB Rajasthan Stenographer Application 2024 के लिंक पर जाना होगा।
स्टेप 4- अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
स्टेप 5- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
स्टेप 6- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
RSMSSB Stenographer Recruitment 2024 Application यहां डायरेक्ट अप्लाई करें।
राजस्थान में निकली इस भर्ती में आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद पूरी होगी। इसमें जनरल और ओबीसी के लिए फीस 600 रुपये है। वहीं, ओबीसी NCL वर्ग के कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 400 रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा, एससी और एसटी के लिए फीस 400 है। वहीं, फॉर्म में कोई गलती होने पर करेक्शन के लिए 300 रुपये का भुगतान करना होगा।
कौन कर सकता है अप्लाई?
स्टेनोग्राफर के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा कंप्यूटर संबंधित कोर्स होना जरूरी है। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से ज्यादा और 40 साल से कम होनी चाहिए। उम्मीदवारों के उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
