जॉब्स

RSMSSB Instructor Recruitment 2024: राजस्थान में इंस्ट्रक्टर की बंपर वैकेंसी, आवेदन के लिए जल्द करें अप्लाई

RSMSSB Instructor Recruitment 2024: राजस्थान सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) की तरफ से इंस्ट्रक्टर के खाली पदों पर भर्तियां जारी है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 679 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

Image

राजस्थान में सरकारी नौकरी

Photo : iStock

RSMSSB Rajasthan Instructor Recruitment 2024: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। राजस्थान सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) की तरफ से इंस्ट्रक्टर के खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक इस वैकेंसी के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द आवेदन कर लें।

राजस्थान में सरकारी नौकरी के लिए जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 679 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च 2024 से शुरू है। इसमें आवेदन करने के लिए 5 अप्रैल 2024 तक का समय है। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स से अप्लाई कर लें।

RSMSSB Instructor Recruitment ऐसे करें अप्लाई

  • इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Recruitments के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद RSMSSB Instructor Recruitment 2024 के लिंक पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फीस भरें।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट लेकर रख लें।

एप्लीकेशन फीस

राजस्थान की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को फीस जमा करना जरूरी है। इसमें जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए फीस 600 रुपये है। वहीं, ओबीसी एनसीएल वर्ग के उम्मीदवार 400 रुपये फीस जमा करके अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा एससी और एसटी के लिए भी फीस 400 रुपये है।

कौन कर सकता है अप्लाई?

राजस्थान में इंस्ट्रक्टर के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, कंप्यूटर एप्लीकेशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं बात करे उम्मीदवारों के उम्र की तो इसमें 21 साल से ज्यादा और 40 साल से कम उम्र वाले आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर होगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article