RSMSSB NHM Vacancy 2025 Notification: मेडिकल क्षेत्र में करनी हो सरकारी नौकरी, तो ये खबर आपके लिए है। राजस्थान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) एवं राज्य मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी के विभिन्न संवर्गों में 13000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। RSMSSB NHM Notification 2025 के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 2 अप्रैल से शुरू हो गई है, उम्मीदवार यहां से आधिकारिक सूचना देख सकते हैं, साथ ही इस लेख के माध्यम से आवेदन शुल्क, आवेदन करने का तरीका व चयन प्रक्रिया के बारे में भी जान सकते हैं।
इस भर्ती के माध्यम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 22 संवर्ग एवं राजस्थान मेडिकल एज्यूकेशन सोसायटी के 07 संवर्ग के संविदा के रिक्त पदों पर पर भर्ती निकाली गई है।
RSMSSB NHM Vacancy 2025 Notification
उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरना होगा, फॉर्म भरने की लास्ट डेट 1 मई 2025 तय की गई है।
कितने पद भरे जाएंगे
इस भर्ती के जरिये कुल 13398 पदों पर चयन किया जाएगा। इसमें से राजस्थान एनएचएम में कुल 8256 पदों जबकि मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी के अंतर्गत कुल 5114 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
आवेदन की फीस
सामान्य, ओबीसी (क्रीमीलेयर) से आने वाले उम्मीदवारों को 600 रुपये जबकि राजस्थान राज्य के पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमीलेयर), एससी/ एसटी और सभी वर्ग के दिव्यांगों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा।
आवेदन पत्र भरने का तरीका
- सबसे पहले SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉग इन करना होगा।
- इसके बाद सिटीजन एप्स G2C पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन करें।
- मांगी गई जानकारी अच्छे से दें, और रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
इसके अलावा rssb.rajasthan.gov.in पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पत्र भरते समय अगर किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो वे Recruitment Portal पर दिये गये Helpdesk Number 0141-2221424/ 2221425, ई-मित्र हेल्पलाइन नंबर 0294-3057541 या E-Mail पर कॉन्टेक्ट करें।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
