RSMSSB JEN Vacancy 2024 Notification Pdf: इंजीनियर बनना चाहते हैं? तो ये सरकारी नौकरी की खबर आपके काम की हो सकती है क्योंकि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर की 1111 भर्ती के लिए आज 28 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार RSMSSB JEN Vacancy 2024 Official Website rsmssb.rajasthan.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जानें कौन कर सकता है आवेदन? क्या है अंतिम तिथि
RSMSSB JEN Vacancy 2024 Notification (26 /11/ 2024) पहले ही जारी कर दिया गया था, जिसमें ये जानकारी थी कि आवेदन प्रक्रिया 28 नवंबर से शुरू होगी। खबर में डायरेक्ट लिंक दिया गया है, जिससे आप सीधे आवेदन पेज पर पहुंच सकते हैं, लेकिन पहले पदों का विवरण देखें
| पीडब्लूडी विभाग | 73 |
| जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग | 217 |
| राज्य कृषि विपणन बोर्ड | 28 |
| पंचायती राज विभाग | 446 |
| स्वायत्त शासन विभाग | 100 |
| जल संसाधन विभाग | 255 |
RSMSSB JEN Vacancy 2024 Last Date
आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई, जबकि आखिरी तारीख 27 दिसंबर निर्धारित है। इन 1111 पदों में गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 970 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 141 पद शामिल हैं।
किन पदों पर मिलेगा मौका
इसमें सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड और पंचायती राज जैसे विभागों में अलग-अलग पदों पर इंजीनियर की भर्ती होगी।
RSMSSB JEN Vacancy 2024 Eligibility
इंजीनियरिंग के संबंधित ब्रांच में बीई/ बीटेक या डिप्लोमा किए हुए उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति की भी जानकारी होनी चाहिए।
RSMSSB JEN Vacancy 2024 Apply Online Fee
- सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग : 600 रुपये
- एससी, एसटी, दिव्यांग : 400 रुपये
RSMSSB JEN Vacancy 2024 Age Limit
आवेदकों की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए, उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट है। चयनित लोगों को पे मैटिक्स लेवल – 10 के अनुसार सैलरी दी जाएगी।
