जॉब्स

RSMSSB JE Recruitment 2024: राजस्थान में निकली जूनियर इंजीनियर की बंपर भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई, जानें योग्यता

RSMSSB Junior Engineer Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर के 1111 पदों पर भर्ती निकली है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 28 नवंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

RSMSSB JE Recruitment 2024

RSMSSB Junior Engineer Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 28 नवंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 27 दिसंबर निर्धारित की गई है।

RSMSSB Junior Engineer Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में जूनियर इंजीनियर के कुल 1111 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 970 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 141 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल 10 के तहत सैलरी मिलेगी।

RSMSSB Junior Engineer Vacancy 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

राजस्थान जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

How to apply RSMSSB JE Recruitment 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
ये भी पढ़ें: जूनियर असिस्टेंट के 2702 पदों पर नौकरी का मौका, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

RSMSSB JE Application 2024: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए 28 नवंबर से 27 दिसंबर तक अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए जनरल/ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, ओबीसी एनसीएल/एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article