जॉब्स

Rajasthan Animal Attendant 2023: 5934 पदों के लिए राजस्थान एनिमल अटेंडेंट भर्ती शुरू, देखें कौन व कब तक कर सकेगा आवेदन

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Oct 13, 2023, 11:57 AM IST

RSMSSB Animal Attendant Reruitment 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, आरएसएमएसएसबी ने आज 13 अक्टूबर, 2023 से एनिमल अटेंडेंट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया rsmssb.rajasthan.gov.in पर शुरू कर दी है। उम्मीदवार यहां से महत्वपूर्ण तारीखें व आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक देख सकते हैं।

Image

राजस्थान एनिमल अटेंडेंट भर्ती 2023

Rajasthan Staff Selection Board, RSMSSB Animal Attendant Reruitment 2023 शुरू हो गई है। एनिमल अटेंडेंट भर्ती राज्य में होने वाली एक बड़ी वैकेंसी है, इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5934 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार यहां से महत्वपूर्ण तारीखें, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता व आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक देख सकते हैं।

एनिमल अटेंडेंट भर्ती 2023 दिन व तारीख - RSMSSB Animal Attendant Exam Date

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एनिमल अटेंडेंट सीधी भर्ती परीक्षा 2023 (Animal Attendant Direct Recruitment Exam 2023) अप्रैल से जून 2024 तक आयोजित की जाएगी। राजस्थान एनिमल अटेंडेंट 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 13 अक्टूबर से शुरू हो गई है और 11 नवंबर को बंद होगी। सुधार सुविधा पंजीकरण की अंतिम तिथि से 7 दिनों के लिए खुलेगी।

पंजीकरण प्रक्रिया आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट (RSMSSB Animal Attendant Website) rsmssb.rajasthan.gov.in पर शुरू हुई है।

एनिमल अटेंडेंट भर्ती 2023 के लिए क्या चाहिए योग्यता - RSMSSB Animal Attendant Eligibility

एनिमल अटेंडेंट सीधी भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से माध्यमिक या इसके समकक्ष परीक्षा का प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसके अलावा देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी में काम करने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान भी होना चाहिए।

एनिमल अटेंडेंट भर्ती 2023 के लिए आयु सीमा - Animal Attendant 2023 Age Limit

एनिमल अटेंडेंट सीधी भर्ती 2023 के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

एनिमल अटेंडेंट भर्ती 2023, आवेदन कैसे करें - Animal Attendant Reruitment 2023 How to Apply

  • आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध आरएसएमएसएसबी एनिमल अटेंडेंट रिक्रूटमेंट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण विवरण दर्ज करें और अपना पंजीकरण करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।

एनिमल अटेंडेंट भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क -Animal Attendant Reruitment 2023 Application Fee

आवेदन शुल्क अनारक्षित श्रेणी के लिए 600 रुपये और एससी/एसटी और अन्य श्रेणियों के लिए 400 रुपये है। भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए।
नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article