जॉब्स

RRB Technician Recruitment 2024: फिर शुरू हुए आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती के लिए आवेदन, बढ़ा दी गई पदों की संख्या

RRB Technician Recruitment 2024 Apply Online: आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2024 के लिए आवेदन विंडो फिर से खुल गई है। यही नहीं, पदों की संख्या को भी जबरदस्त तरीके से बढ़ाया दिया गया है, इस आखिरी मौके का फायदा उठाए, जल्द से जल्द rrbapply.gov.in पर अप्लाई करें।

Image

रेलवे में टेक्नीशियन के 14298 पदों पर बंपर भर्ती (image - canva)

RRB Technician Recruitment 2024 Apply Online: अगर आप रेलवे तकनीशियन भर्ती 2024 के लिए अप्लाई करने से चूक गए थे, और यह खबर आपके काम की है, क्योंकि आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2024 के लिए आवेदन विंडो फिर से खोल दी गई है। यही नहीं, पदों की संख्या को भी जबरदस्त तरीके से बढ़ाया दिया गया है, इस आखिरी मौके का फायदा उठाए, जल्द से जल्द rrbapply.gov.in पर अप्लाई करें।

जिन उम्मीदवारों ने पहले ही तकनीशियन ग्रेड 1 सिग्नल और तकनीशियन ग्रेड 3 पदों के लिए आवेदन कर दिया है, उन्हें फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

RRB Technician Recruitment 2024 Application Form

एप्लीकेशन फॉर्म उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट-rrbapply.gov.in पर मिलेंगे।

RRB Technician Recruitment 2024 Post Detail

भारतीय रेलवे ने आरआरबी तकनीशियन की रिक्तियों को 9,144 से बढ़ाकर 14,298 कर दिया है। पंजीकरण विंडो खुली है, उम्मीदवार अपडेट की गई रिक्तियों और पात्रता मानदंडों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

RRB Technician Recruitment 2024 Official Website

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-rrbapply.gov.in पर आरआरबी तकनीशियन भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

RRB Technician Recruitment 2024 Exam Date

आरआरबी तकनीशियन परीक्षा नवंबर-दिसंबर में आयोजित होने की उम्मीद है। हालांकि, भारतीय रेलवे ने परीक्षा की कोई तारीख घोषित नहीं की है।

RRB Technician Recruitment 2024 Syllabus

आरआरबी तकनीशियन पाठ्यक्रम में सामान्य जागरूकता, सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क, कंप्यूटर और अनुप्रयोगों की मूल बातें, गणित, बुनियादी विज्ञान और इंजीनियरिंग के विषय शामिल होंगे। हालांकि, तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल और ग्रेड 3 के लिए विषय अलग-अलग हैं। दोनों में 100 अंकों के 100 प्रश्न शामिल होंगे और उम्मीदवारों को पेपर हल करने के लिए 90 मिनट मिलेंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article