जॉब्स

RRB Technician Grade 3 Application Status: आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती ​के लिए rrbapply.gov.in पर चेक कर सकेंगे आवेदन की स्थिति

RRB Technician Grade 3 Application Status: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानी आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती ​के लिए अगर आपने आवेदन किया है, तो अब आप आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं। इससे आवदकों को पता चलता है कि उनका फॉर्म जमा हुआ है या नहीं, एप्लीकेशन का स्टेटस चेक करने के लिए आवेदकों को rrbapply.gov.in पर जाने की जरूरत है।

Image

आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 आवेदन स्थिति (image - canva)

RRB Technician Grade 3 Application Status: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रेड 3 तकनीशियन भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की स्थिति जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर RRB Technician Grade 3 Application Status Online चेक कर सकते हैं। इससे पता चल जाता है कि आवेदकों के आवेदन को स्वीकार किया गया है या नहीं, अगर खारिज कर दिया गया है, तो ये जानकारी भी नीचे दिए तरीके से पता की जा सकती है।

RRB के अनुसार, यदि कोई आवेदन खारिज किया जाता है, तो अस्वीकृति के कारण बताए जाते हैं। उन्होंने आगे बताया कि उम्मीदवारों को उनके आवेदन की प्रगति के बारे में ईमेल और एसएमएस अपडेट प्राप्त होंगे।

RRB ने कहा, "हालांकि अनंतिम रूप से पात्र उम्मीदवारों की सूची तैयार करने में हर संभव सावधानी बरती गई है, लेकिन RRB किसी भी अनजाने त्रुटि या टाइपोग्राफिकल/ गलत प्रिंट को सुधारने का अधिकार सुरक्षित रखता है।"

RRB तकनीशियन ग्रेड 3 आवेदन की स्थिति: कैसे जांचें?

RRB Technician Grade 3 Application Status How to Check

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।

चरण 2: उम्मीदवार लॉगिन टैब चुनें।

चरण 3: अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।

चरण 4: जांचें कि आपका आवेदन अनंतिम रूप से स्वीकार किया गया है, शर्तों के साथ स्वीकार किया गया है या अस्वीकार कर दिया गया है।

परीक्षा की तिथियां, प्रवेश पत्र और परीक्षा शहर की सूचना पर्चियां ये सभी जानकारी जल्द ही आधिकारिक रूप से बता दी जाएंगी।

अधिसूचना के अनुसार, सभी स्वीकृत आवेदकों की उम्मीदवारी पूरी तरह से अनंतिम है। इसे भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में या प्रक्रिया समाप्त होने के बाद भी रद्द किया जा सकता है यदि उम्मीदवारों द्वारा कोई असंगति, कमी या गलत डेटा प्रदान किया गया हो। जारी भर्ती अभियान के माध्यम से तकनीशियन ग्रेड 1 और 3 के 14,298 पदों को भरा जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article