जॉब्स

RRB 2025: आरआरबी ने जारी की NTPC यूजी सिटी इंटीमेशन स्लिप, 20 दिसंबर को होगी परीक्षा

RRB NTPC UG City Intimation Slip 2025 OUT: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आज 10 दिसंबर, 2025 को आरआरबी एनटीपीसी यूजी सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा (कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट 2) में शामिल होने वाले हैं, वे रीजनल RRB की ऑफिशियल वेबसाइट से एग्जाम सिटी स्लिप चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB NTPC UG City Intimation Slip 2025

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सिटी इंटीमेशन स्लिप

RRB NTPC UG City Intimation Slip 2025 Released: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आज अंडरग्रेजुएट पोस्ट के लिए RRB NTPC सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। कैंडिडेट रेलवे की रीजनल वेबसाइट पर RRB NTPC अंडरग्रेजुएट सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड लिंक ऑनलाइन पा सकते हैं। उम्मीदवारों को CBT 2 UG एग्जाम के लिए RRB NTPC 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए अपनी यूजर ID, पासवर्ड और कैप्चा कोड का इस्तेमाल करना होगा।

कैंडिडेट ध्यान दें कि RRB NTPC UG सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड से अलग होती है। वे RRB NTPC की अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप में एग्जाम वेन्यू और शिफ्ट के बारे में डिटेल्स देख सकते हैं।

आरआरबी नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (अंडरग्रेजुएट) के अलग-अलग पोस्ट के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 20 दिसंबर, 2025 को किया जाएगा।

परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा है। इसमें कुल 120 सवाल पूछे जाएंगे जो कि 120 मार्क्स के लिए होंगे। क्वेश्चन पेपर तीन सेक्शन में बंटा होगा-

  • जनरल अवेयरनेस
  • मैथेमेटिक्स
  • जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग।

RRB NTPC UG City Intimation Slip 2025 नेशनल-लेवल टेस्ट से पहले एस्पिरेंट को ट्रैवल और शेड्यूलिंग की तैयारी के लिए जरूरी जानकारी देती है।

RRB NTPC UG City Intimation Slip 2025 Download कैसे करेंगे?

  • RRB NTPC UG City Intimation Slip 2025 Official Website (Regional) पर जाएंगे।
  • RRB NTPC UG City Intimation Slip 2025 Link पर जाएंगे
  • रजिस्टर्ड क्रेडेंशियल्स, जिसमें एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि शामिल है, का इस्तेमाल करके लॉगिन करेंगे।
  • RRB NTPC UG City Intimation Slip 2025 Download करेंगे

कितने पद भरे जाएंगे?

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से 3445 पद भरे जाएंगे। ये भर्ती इंडियन रेलवे के अलग-अलग जोन्स में होगी। ये पोस्ट्स, जो अंडरग्रेजुएट कैटेगरी में आती हैं, उनमें ऑपरेशनल और क्लेरिकल रोल्स शामिल हैं।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article