RRB NTPC Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: बेरोजगारी के दौर में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RRB NTPC Recruitment 2025) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी ग्रेजुएट लेवल के 5800 पदों पर भर्ती (RRB NTPC Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए स्टेशन मास्टर, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स ट्रेन मैनेजर, चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, सीनियर क्लर्क और जूनियर अकाउंट असिस्टें के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
RRB NTPC Recruitment 2025: रेलवे ने एनटीपीसी के 5800 पदों पर निकाली वैकेंसी
यहां आवेदन के लिए कल यानी 21 अक्टूबर 2025 को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2025 है। यहां आप आरआरबी एनटीपीसी के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
RRB NTPC Qualification, Age Limit: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
आरआरबी एनटीपीसी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए। यहां पदानुसार अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 साल अनिवार्य है। इसके अलावा यहां अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। जबकि ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को तीन साल की छूट मिलेगी।
RRB NTPC Recruitment 2025 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले अपने जोन के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RRB NTPC Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
RRB NTPC Recruitment 2025: यहां देखें जोव वाइज वेबसाइट
RRB NTPC Recruitment 2025: यहां अभ्यर्थी अपने क्षेत्र के अनुसार अहमदाबाद (rrbahmedabad.gov.in), अजमेर (rrbajmer.gov.in), प्रयागराज (rrbpry.gov.in), भोपाल (rrbbhopal.gov.in), मुंबई (rrbmumbai.gov.in), रांची (rrbranchi.gov.in), बिलासपुर (rrbbilaspur.gov.in), गोरखपुर (rrbgkp.gov.in), गुवाहाटी (rrbguwahati.gov.in), जम्मू श्रीनगर (rrbjammu.nic.in) पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
आरआरबी एनटीपीसी के इन पदों पर आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
