जॉब्स

RRB JE Recruitment 2025: रेलवे में 2585 जूनियर इंजीनयर पदों पर आवेदन की लास्ट डेट आज, अभी कर लें अप्लाई

rrb je recruitment 2025: रेलवे द्वारा ये भर्ती 2585 जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकली है, जिसमें डिपोट मटेरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट भी शामिल हैं। आवेदन की आखिरी तारीख पास है। ऐसे में उम्मीदवारों के पास अब भी समय है।

Image

RRB JE Recruitment 2025

RRB JE Recruitment 2025 : रेलवे भर्ती बोर्ड में जूनियर इंजीनियर पदों की भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी अपडेट है। आरआरबी आज यानी 10 दिसंबर 2025 को जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देगा। रेलवे द्वारा ये भर्ती 2585 जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकली है, जिसमें डिपोट मटेरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट भी शामिल हैं। आवेदन की आखिरी तारीख पास है। ऐसे में उम्मीदवारों के पास अब भी समय है। भर्ती के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 12 दिसंबर 2025 तय की गई है। साथ ही कैंडिडेट्स के लिए करेक्शन विंडो में सुधार या फिर इसे एडिट करने के लिए 13 दिसंबर से लेकर 22 दिसंबर 2025 का समय दिया जाएगा।

RRB JE Recruitment 2025 Qualification: आरआरबी जूनियर इंजीनियर के लिए क्वालिफिकेशन

बताते चलें कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्यूनिकेशन में किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से डिग्री या फिर डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं जेई (आईटी) , केमिकल एंट मेटालर्जिकल असिस्टेंट के लिए विशेष शैक्षिक योग्यता होनी जरूरी है।

इस भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के सबसे पहले CTB Stage 1 Test देना होगा। इसके बाद CTB Stage 2 टेस्ट होगा, जिसमें टेक्निकल और डोमेन के सवाल पूछे जाएंगे। इसके बाद जो उम्मीदवार एग्जाम क्लीयर करेंगे, उन्हें डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई करने के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा।

RRB JE Recruitment 2025 Apply Online: ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RRB JE Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 साल और अधिकतम आयु 33 साल तय की गई है। 1 जनवरी 2026 को आधार बनाकर उम्मीदवारों की आयु की गणना की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके साथ ही लेवल 6 के अनुसार, जूनियर इंजीनियर के पदों के उम्मीदवारों को हर महीने 35,400 रुपये की सैलरी दी जाएगी।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article