जॉब्स

RRB JE Notification 2023: रेलवे में जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती, जानें कब तक जारी होगा नोटिफिकेशन

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jul 30, 2023, 05:40 PM IST

RRB JE Notification 2023, Railway Junior Engineer Recruitment 2023: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जल्दी ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां योग्यता सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

Image

RRB JE Notification 2023

Photo : iStock

RRB JE Notification 2023, Railway Junior Engineer Recruitment 2023: रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन बहुत जल्द जारी किया जाएगा। जिसके बाद योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

RRB Junior Engineer Recruitment 2023: कौन कर सकेगा आवेदन

रेलवे में जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 33 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।

RRB JE Exam 2023: ऐसे होगा जूनियर इंजीनियर का चयन

आरआरबी जेई पदों पर भर्ती के लिए चयन दो चरणों की लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाता है। आरआरबी जेई पेपर 1 में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जातें हैं और इसे हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाता है। वहीं, पेपर 2 में 150 अंक के 150 सवाल होते हैं।

How to apply for RRB Junior Engineer Recruitment 2023

  • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जेई एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • फिर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।

RRB JE Application 2023: कितना देना होगा शुल्क

आरआरबी जूनियर इंजीनियर एप्लीकेशन के लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपए शुल्क जमा करना होगा। वहीं, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article