RRB JE Admit Card 2024 Release Date: आरआरबी जेई परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आरआरबी जेई एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
RRB JE Admit Card 2024 Date: कब आएगा एडमिट कार्ड
आरआरबी जूनियर इंजीनियर परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर से 17 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड 11 दिसंबर को अपलोड किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा मे शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशानिर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
How to download RRB JE Admit Card 2024
- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर जूनियर इंजीनियर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB JE Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
रेलवे में जूनियर इंजीनियर के कुल 7951 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन सीबीटी I, सीबीटी II, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। जूनियर इंजीनियर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35400 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लि एआधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
