जॉब्स

Railway Recruitment 2023: ITI पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी, रेलवे ने निकाली 3 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Sep 26, 2023, 08:00 AM IST

Railway Recruitment 2023: रेलवे ने 3000 से अधिक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। तीन हजार से अधिक पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए 24 वर्ष तक के युवा अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com पर जाकर करना होगा।

Image

Railway Recruitment 2023

RRB Indian railway Recruitment 2023 apply at rrcer.com: रेलवे में सरकारी नौकरी की चाहत किसकी नहीं होती है। भारत में रेलवे की नौकरी सबसे शानदार नौकरियों में शुमार है। हर युवा चाहता है कि उसे भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी करने का मौका मिले। रेलवे में नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। रेलवे ने 3115 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। तीन हजार से अधिक पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए 24 वर्ष तक के युवा अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com पर जाकर करना होगा।

Indian railway: कहां कितने पद खाली

बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए पूर्वी रेलवे विभिन्न डिवीजनों और कार्यशालाओं में अपरेंटिस के कुल 3115 खाली पद भरे जाने हैं। कुछ पदों में हावड़ा डिवीजन में 659 पद, लिलुआ कार्यशाला में 612 पद, सियालदह डिवीजन में 440 पद, कांचरापाड़ा कार्यशाला में 187 पद, मालदा डिवीजन में 138 पद, आसनसोल कार्यशाला में 412 पद और जमालपुर कार्यशाला में 667 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आवेदन 27 सितंबर से शुरू होंगे।

Railway Jobs 2023: कौन कौन से पदों पर होगी भर्ती

पदों की बात करें तो टर्नर, वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक),बिजली मिस्त्री, पेंटर, बढ़ई, रेफ्रिजरेटर एवं एसी मैकेनिक, मैकेनिक (डीजल), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और मैकेनिक (मोटर वाहन) के पदों पर भर्ती होनी है।

RRB Railway Naukri: ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट – rrcer.com पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए Recruitment टैब पर क्लिक करें।
  • अब अपरेंटिस भर्ती नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नोटिफिकेशन में बताए गए स्टेप्स के अनुसार आवेदन करें।

Jobs in Railway: रेलवे अप्रेंटिस भर्ती योग्यता

अपरेंटिस के कुल 3115 पदों के आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं या 12वीं पास होना अनिवार्य हैं। साथ ही अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होनी अनिवार्य है। आवेदन की उम्र 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article