RRB Group D Recruitment 2025: रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई, लास्ट डेट आज

RRB Group D Recruitment 2025: ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए चयन सीबीटी, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 18000 रुपये महीने मूल वेतन दिया जाएगा।

RRB Group D Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए आवेदन नहीं किया है, वह रेलवे भर्ती बोर्ड की रीजनल वेबसाइट पर आज यानी 1 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, 3 मार्च तक आवेदन शुल्क का भुगतान किया जा सकता है। वहीं, अभ्यर्थी 4 मार्च से 13 मार्च तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। बता दें कि इससे पहले आवेदन पत्र में सुधार करने की तारीख 25 फरवरी से 6 मार्च तक थी।

RRB Group D Recruitment 2025

RRB Group D Recruitment 2025

RRB Group D Vacancy 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से रेसले में प्वाइंट्समैन, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट ब्रिज, ट्रैक मैनेजर, असिस्टेंट लोको शेड जैसे कुल 32438 पदों पर भर्ती की जाएगी। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए चयन सीबीटी, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में कुल 100 सवाल होंगे, जिसे हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि प्रत्येक गलत जवाब पर 1/3 अंकों की निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।

End of Feed