जॉब्स

RRB Group D Fee Refund Link: आरआरबी ग्रुप डी फीस रिफंड लिंक एक्टिव, अकाउंट डिटेल्स यहां करें अपडेट

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 14, 2023, 09:05 PM IST

RRB Group D Fee Refund Link Active: आरआरबी ग्रुप डी फीस वापसी लिंक अब एक्टिव हो चुका है। जिन उम्मीदवारों के बैंक विवरण चार साल की अवधि में बदल गए हैं, वे अपडेट सुविधा का उपयोग कर सकते हैं और अपने अपडेट बैंक अकाउंट के विवरण जमा कर सकते हैं। यहां स्टेप्स और आरआरबी ग्रुप डी फीस वापसी लिंक को चेक कर सकते हैं।

Image

RRB ग्रुप D का फीस रिफंड लिंक हुआ एक्टिव

RRB Group D Fee Refund Link Active: आरआरबी ग्रुप डी शुल्क वापसी लिंक अब सक्रिय है! रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों का परीक्षा शुल्क वापस कर रहा है। आरआरबी आवेदन पत्र भरते समय जमा किए गए बैंक विवरण में राशि वापस कर देगा। हालांकि, आरआरबी ग्रुप डी आवेदन प्रक्रिया चार साल पहले आयोजित की गई थी। इसलिए, जिन उम्मीदवारों के बैंक विवरण चार साल की अवधि में बदल गए हैं, वे अपडेट सुविधा का उपयोग कर सकते हैं और अपने अपडेट बैंक अकाउंट के विवरण जमा कर सकते हैं। यहां स्टेप्स और आरआरबी ग्रुप डी फीस वापसी लिंक को चेक कर सकते हैं।

आरआरबी फीस वापसी लिंक - RRB Group D Fee Refund Link

आरआरबी ग्रुप डी फीस वापसी डेट:

आरआरबी नोटिस में लिखा है, 'उम्मीदवारों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया जाता है कि दर्ज किया गया बैंक खाता नंबर और IFSC कोड सही हो और उन्हें सब्मिट करने से पहले बैंक अकाउंट विवरण और IFSC कोड की सावधानीपूर्वक चेक करने की सलाह दी जाती है। यह ध्यान दिया जा सकता है कि जमा करने के बाद बैंक विवरण में संशोधन संभव नहीं होगा।'

आरआरबी द्वारा साझा किए गए आधिकारिक अपडेट के अनुसार, उम्मीदवार अपने बैंक खाते के विवरण को 30 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपडेट कर सकते हैं। अपने बैंक खाते को कैसे अपडेट करें, यह जानने के लिए यहां स्टेप्स को चेक कर सकते हैं।

आरआरबी ग्रुप डी फीस रिफंड 2023: बैंक अकाउंट विवरण कैसे करें अपडेट

सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

इसके बाद होम पेज पर उस लिंक को क्लिक करें जिसमें 'रिफंड के लिए बैंक अकाउंट विवरण अपडेट करने के लिए यहां क्लिक करें' लिखा हो। यह लिंक 14-04-2023 10.00 से 30-04-2023 दोपहर 05.00 बजे तक लाइव रहेगा।

इसके बाद आपके पास आरआरबी का एक नया लॉग इन पेज खुलेगा।

पूछे गए क्रेडेंशियल को दर्ज करें और अपने बैंक अकाउंट के विवरण को अपडेट कर लें।

अपने आरआरबी विवरण को जमा करके भविष्य के लिए पेज को सेव कर लें।

साथ ही, आरआरबी ने स्पष्ट किया है कि प्रति खाता केवल एक रिफंड किया जाएगा। रिफंड (बैंक शुल्कों की कटौती के बाद) आरआरबी रिकॉर्ड के साथ उम्मीदवार के विवरण के सत्यापन के अधीन स्वीकार्य होगा।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article