RRB ALP Admit Card 2024 Kab Aayega Date: आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड का इंतजरा खत्म होने जा रहा है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) परीक्षा का एडमिट कार्ड (RRB ALP Admit Card 2024) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आरआरबी की रीजनल वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
RRB ALP Admit Card 2024 Date: कब आएगा एडमिट कार्ड
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा का आयोजन 25 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा का एडमिट कार्ड इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
How to download RRB ALP Admit Card 2024
- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एएलपी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB ALP Exam 2024 Pattern: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान
एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में 75 अंकों के 75 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। बता दें कि प्रत्येक गलत जवाब पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 18799 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
