जॉब्स

RPSC SI PET Result 2021: जारी हुए राजस्थान सब इंस्पेक्टर फिजिकल टेस्ट के मार्क्स, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 2, 2023, 05:58 PM IST

RPSC SI PET Result 2021: राजस्थान सब इंस्पेक्टर पीईटी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आज फिजिकल टेस्ट के मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिए हैं।

Image

RPSC SI PET 2021

Photo : iStock

RPSC Sub Inspector Result 2021, RPSC SI PET Marks 2021: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित फिजिकल टेस्ट के अंक आज जारी कर दिए हैं। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC SI Exam 2021: कब हुई परीक्षा

आयोग की ओर से सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 13 सितंबर, 14 सितंबर और 15 सितंबर 2021 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और शाम 3 बजे से 5 बजे तक दो शिफ्ट में आयोजित की गई। वहीं, परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल टेस्ट का आयोजन 12 फरवरी से 18 फरवरी 2022 तक किया गया। जबकि, पीईटी के नतीजे 11 अप्रैल को जारी किए गए। आज आयोग ने परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के अंक भी जारी कर दिए हैं।

How to download RPSC Sub Inspector PET Marks 2021

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर Marks After Physical for Sub Inspector Comb. Comp. Exam 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी राजस्थान पीईटी मार्क्स 2021 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC SI PET Marks 2021 - Direct Link

RPSC SI Recruitment 2021: इतने पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 857 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट और इंटरव्यू / पर्सनैलिटी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। आयोग ने हाल ही में इंटरव्यू के दूसरे फेज की तारीख भी घोषित की है। जिसके अनुसार, इंटरव्यू का आयोजन 6 फरवरी से 16 फरवरी 2023 तक होगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article