RPSC Geologist, Mining Engineer Vacancy 2024: राजस्थान सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीवारों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) ने अपने यहां पर जियोलॉजिस्ट व असिस्टेंट माइनिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (RPSC Vacancy 2024) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती (RPSC Geplogist Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
RPSC Geologist, Mining Engineer Vacancy 2024: आरपीएससी जियोलॉजिस्ट और माइनिंग इंजीनियर की वैकेंसी
यहां आवदेन के लिए 22 जुलाई 2024 को लिंक एक्टिव कर (RPSC Assistant Mining Officer Vacancy) दिया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 22 अगस्त 2024 है। यहां आप आरपीएससी जियोलॉजिस्ट और असिस्टेंट माइनिंग ऑफिसर के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर (RPSC Recruitment 2024) सकते हैं।
RPSC Mining Engineer Vacancy: किस पद पर कितनी वैकेंसी
आरपीएससी के इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 56 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें जिलोलॉजिस्ट के 32 पद व असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर के कुल 24 पदों की शामिल हैं।RPSC Geologist, Mining Engineer Qualification: क्वालिफिकेशन
आरपीएससी के जियोलॉजिस्ट व असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जियोलॉजी में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। वहीं असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। साथ ही राजस्थानी संस्कृति से रूबरू होना चाहिए।RPSC Geologist, Mining Engineer Age Limit: आयु सीमा
राजस्थान लोक सेवा आयोग के इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा यहां अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की विशेष छूट दी जाएगी।RPSC Geologist, Mining Engineer Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RPSC Geologist, Assistant Mining Engineer Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण करें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- भविष्य में संदर्भों के लिए इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।
