RPSC Recruitment 2024: राजस्थान में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

RPSC Recruitment 2024, RPSC Vidhi Rachnakar Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने विधि रचनाकार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां सारी डीटेल्स जरूर चेक कर लें।

RPSC Recruitment 2024, RPSC Vidhi Rachnakar Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने विधि रचनाकार पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 5 जनवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 4 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है।

RPSC Recruitment 2024

RPSC Recruitment 2024

RPSC Vidhi Rachnakar Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में विधि रचनाकार के कुल 9 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 3 पद, ईडब्ल्यूएस के 1 पद, एससी के 2 पद, एसटी के 1 पद और ओबीसी के 2 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 11 के तहत सैलरी दी जाएगी।

End of Feed