जॉब्स

RPSC Recruitment 2023: आरपीएससी ने निकाली इन पदों पर भर्ती, 15 सितंबर से करें अप्लाई, यहां जानें डिटेल्स

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Sep 12, 2023, 11:24 AM IST

RPSC Recruitment 2023 RPSC Statistical Officer Notification 2023: सरकारी नौकरी का सपना सच होने जा रहा है। आरपीएससी ने स्टैटिस्टिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी चेक कर सकते हैं।

Image

RPSC Recruitment 2023

Photo : iStock

RPSC Recruitment 2023 RPSC Statistical Officer Notification 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने स्टैटिस्टिकल ऑफिसर यानी सांख्यिकी अधिकारी (Rajasthan Statistical Officer Recruitment 2023) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आरपीएससी की आधिकारिक वेबासइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 15 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

RPSC Statistical Officer Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में स्टैटिस्टिकल ऑफिसर के कुल 72 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा।

Rajasthan Statistical Officer Eligibility 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई

स्टैटिस्टिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री अनिवार्य है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to Apply for RPSC Statistical Officer Recruitment 2023

  • आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर की एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवेदन के लिए मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
  • फिर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

RPSC Statistical Officer Application 2023: कितना देना होगा शुल्क

राजस्थान में स्टैटिस्टिकल ऑफिसर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 12 के तहत सैलरी दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 15 सितंबर से 14 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल और अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को 600 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article