जॉब्स

RPSC SI Telecom Recruitment 2024: राजस्थान पुलिस में एसआई टेलीकॉम की वैकेंसी, सैलरी होगी 35000 से ज्यादा

Rajasthan Police SI Telecom Recruitment 2024: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम का मौका है। राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर टेलीकॉम के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 98 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

Image

राजस्थान पुलिस में भर्ती

Photo : iStock

Rajasthan Police SI Telecom Recruitment 2024: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की तरफ से नई वैकेंसी जारी हुई है। राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर टेलीकॉम के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 98 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

राजस्थान में निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 नवंबर 2024 से शुरू हो जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 27 दिसंबर 2024 तक का समय दिया जाएगा। इस वैकेंसी के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 27 दिसंबर 2024 है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से आवेदन कर सकते हैं।

RPSC SI Telecom के लिए ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Rajasthan Police Sub Inspector (SI Telecom) Recruitment 2024 के लिंक पर जाएं।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरा जा सकता है।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

RPSC Rajasthan Police SI Telecom Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

RPSC SI Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर टेलीकॉम के पद पर निकली इस वैकेंसी के लिए बीएससी, बीई या बीटेक की डिग्री रखने वाले कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए राजस्थानी कल्चर की जानकारी होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की उम्र 20 साल से ज्यादा और 25 साल से कम होनी चाहिए। आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 11 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें बेसिक सैलरी सैलरी 34,400 रुपये से शुरू होगी। इसके लिए आवेदन करने वालों को लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर सेलेक्ट किया जा सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article