जॉब्स

RPSC PGT Recruitment 2024: राजस्थान में पीजीटी टीचर की बंपर वैकेंसी, सैलरी 1 लाख से ज्यादा, जल्द करें अप्लाई

Rajasthan PGT Teacher Recruitment 2024: टीचिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। राजस्थान में पीजीटी टीचर की बंपर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 2202 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया बंद होने वाली है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स अब तक इस वैकेंसी में आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द एप्लीकेशन फॉर्म भर लें।

Image

राजस्थान में पीजीटी टीचर की वैकेंसी

Photo : iStock

Rajasthan PGT Teacher Recruitment 2024: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की तरफ से पीजीटी टीचर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। राजस्थान में पीजीटी टीचर की बंपर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 2202 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया बंद होने वाली है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स अब तक इस वैकेंसी में आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द एप्लीकेशन फॉर्म भर लें।

राजस्थान में पीजीटी टीचर की इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर 2024 से जारी है। इसमें ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को आज यानी 4 दिसंबर 2024 तक का समय दिया गया है। हालांकि, इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे दिए स्टेप्स से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

RPSC PGT Application: ऐसे करें आवेदन

  • पीजीटी टीचर भर्ती में आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट - rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Rajasthan RPSC PGT Teacher Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Online Registration के लिंक पर जाएं।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • आवेदन करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Rajasthan RPSC PGT Teacher Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

RPSC Lecturer वैकेंसी डिटेल्स

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, पीजीटी टीचर के कुल 2202 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। बता दें कि पीजीटी टीचर को ही लेक्चरर कहा जाता है। ऐसे में इस वैकेंसी में कई सब्जेक्ट के लिए भर्तियां होने वाली है। इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 12 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें सैलरी 9,300 रुपये से 39,400 रुपये तक होगी। ज्यादा जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article