Rajasthan APO Recruitment 2024: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ था। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। ऐशे में जो उम्मीदवार अब तक इस वैकेंसी के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, वो जल्द से जल्द आवेदन कर लें।
राजस्थान पीएससी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 मार्च 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 12 अप्रैल 2024 तक का समय दिया गया है। ऐसे में आवेदन को चंद दिन ही बचे हैं। उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स से इस वैकेंंसी में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
RPSC APO Recruitment के लिए करें अप्लाई
- इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर जाते ही सामने Recruitment Advertisement Section दिखाई देगा।
- अगले पेज पर Rajasthan RPSC Assistant Prosecution Officer APO Recruitment 2024 Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
कौन कर सकता है अप्लाई?
RPSC Assistant Prosecution Officer पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से LLB की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा राजस्थानी संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए। उम्मीदवारों के उम्र की बात करें तो इसमें 21 साल से ज्यादा और 40 साल से कम उम्र वाले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन जरूर देख लें।
