जॉब्स

RPSC Assistant Engineer Recruitment 2023: राजस्थान में निकली असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई, जानें योग्यता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2023, 08:35 PM IST

RPSC Assistant Engineer Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां सारी डिटेल्स जरूर चेक कर लें।

Image

RPSC Assistant Engineer Recruitment 2023

Photo : iStock

RPSC Assistant Engineer Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर (Assistant Engineer) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 23 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 22 सितंबर निर्धारित की गई है।

RPSC Assistant Engineer Notification 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आरपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में असिस्टेंट इंजीनियर मकैनिकल के 12 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतल मैट्रिक्स लेवल 14 के तहत सैलरी मिलेगी।

RPSC Assistant Engineer Eligibility 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई

असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आयु 20 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में बीई या बीटेक डिग्री अनिवार्य है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

How to Apply for RPSC Assistant Engineer Recruitment 2023

  • आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आरपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

RPSC Assistant Engineer Exam 2023: ऐसे होगी परीक्षा

राजस्थान में असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान और संबंधित विषय से कुल 150 अंक के 150 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article