RPF Constable Admit Card 2025: जारी होने जा रहा आरपीएफ कांस्टेबल एडमिट कार्ड, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

RPF Constable Admit Card 2025: इस प्रक्रिया के माध्यम से रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में कांस्टेबल के 4208 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए परीक्षा का आयोजन फरवरी में किए जाने की संभावना है।

RPF Constable Admit Card 2025: आरपीएफ कांस्टेबल एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट (RPF Constable Admit Card 2025) कार्ड बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrpapply.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। फिलहाल अभ्यर्थी यहां आरपीएफ कांस्टेबल एग्जाम डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

RPF Constable Admit Card 2025

RPF Constable Admit Card 2025

RPF Constable Exam 2025: कब होगी परीक्षा

आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन फरवरी में किए जाने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने परीक्षा की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देश ध्यान से जरूर पढ़ लें।

End of Feed