जॉब्स

RCF Apprentice Recruitment 2024: रेल कोच फैक्ट्री में अप्रेंटिस के पदों पर बिना परीक्षा के डायरेक्ट भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

RCF Apprentice Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला ने अप्रेंटिस के 550 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप आरसीएफ अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया जान सकते हैं।

Image

RCF Apprentice Recruitment 2024: अप्रेंटिस के 550 पदों पर विकली वैकेंसी

KEY HIGHLIGHTS
  1. रेल कोच फैक्ट्री में निकली वैकेंसी
  2. अप्रेंटिस के पदों पर बिना परीक्षा के डायरेक्ट भर्ती
  3. 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

RCF Apprentice Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: बेरोजगारी के दौर में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (RCF Apprentice Recruitment) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से अप्रेंटिस के कुल 500 से अधिक पदों की रिक्तियों पर भर्ती (RCF Apprentice Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rcf.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (RCF Apprentice Bharti) सकते है । यहां आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। पंजीकरण की आखिरी तारीख 9 अप्रैल 2024 रात्रि 11:59 तक है। यहां आप आरसीएफ कपूरथला अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

RCF Apprentice Vacancy 2024: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष है। इसके अलावा ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

RCF Apprentice Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला की आधिकारिक वेबसाइट
  • rcf.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RCF Apprentice Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर भविष्य में संदर्भों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

RCF Apprentice Vacancy: आवेदन शुल्क

आरसीएफ अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन के लिए अनारक्षित वर्ग, ओबीसी अभ्यर्थियों को 100 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) व दिव्यांगजनों के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं है।

RCF Apprentice Recruitment: चयन प्रक्रिया

कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री में अप्रेंटिस के पदों पर उम्मीदवारों का चयन बिना परीक्षा के डारेक्ट किया जाएगा। यहां अभ्यर्थियों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। ध्यान रहे मेरिट लिस्ट 10वीं की परीक्षा के मार्क्स और आईटीआई ट्रेड सर्टिफिकेट मार्क्स को मिलाकर कैलकुलेट किया जाएगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article