RBI Assistant Notification 2023: सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारतीय रिजर्व बैंक ने असिस्टेंट के 450 पदों पर भर्तियां प्रक्रिया शुरू की है। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के जरिए कुल 450 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 4 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी opportunities.rbi.org.in पर जाकर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। जानें इन पदों पर कैसे होगा चयन और कितना मिलेगा वेतन।
आरबीआई असिस्टेंट 2023 की ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा 21 और 23 अक्टूबर को निर्धारित है और मुख्य परीक्षा 2 दिसंबर को होगी। हालांकि आरबीआई की तरफ से इसके शेड्यूल में स्थितियों के मुताबिक परिवर्तन भी किया जा सकता है। अभ्यर्थी जो भारत के नागरिक हैं, या नेपाल, भूटान के नागरिक हैं, या तिब्बती शरणार्थी हैं (1 जनवरी, 1962 से पहले भारत आए थे) इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर कर सकते हैं।
योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य होगा। ओबीसी, एससी व एसटी के लिए केवल पास होना जरूरी है।
आयु सीमा
न्यूनतम 20 वर्ष, अधिकतम 28 वर्ष। आयु की गणना 1 सितंबर 2023 से की जाएगी। एससी व एसटी को आयु में 5 वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।
वेतनमान
शुरुआती बेसिक वेतन 20,700/- प्रति माह होगा। इसके बाद 20700 – 1200 (3) – 24300 – 1440 (4) - 30060 – 1920 (6) – 41580 – 2080 (2) – 45740 – 2370 (3) – 52850 – 2850 – 55700 (20 वर्ष) का वेतनमान रहेगा।
आवेदन फीस
450 रुपये (जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस) एवं जीएसटी\nएससी, एसटी, दिव्यांग - 50 रुपये एवं जीएसटी।
चयन की प्रक्रिया
इन पदों पर नियुक्ति के लिए चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को तीन ऑनलाइन परीक्षाओं से गुजरना होगा। प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और भाषा दक्षता परीक्षा (एलपीटी)।
