जॉब्स

राजस्थान में कब तक होगी शिक्षक भर्ती, विधानसभा में शिक्षा मंत्री ने दिया सवाल का जवाब

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 2, 2023, 03:49 PM IST

Rajasthan Teachers Recruitment 2023: राजस्थान में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को जल्द ही पूरा किया जाएगा। राज्य शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला का कहना है कि थर्ड क्लास के टीचर्स की भर्ती प्रक्रिया के अनुसार कुल मिलाकर 39 हजार शिक्षकों की भर्ती की जानी है। उन्होंने विधानसभा में इस संबंध में सवाल का जवाब दिया है।

Image

राजस्थान शिक्षक भर्ती 2023

जयपुर: राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने गुरुवार को कहा कि राज्य में तृतीय श्रेणी शिक्षकों यानी थर्ड क्लास टीचर्स के सभी खाली पदों को जल्द भर दिया जाएगा। कल्ला ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने विधानसभा में आश्वस्त किया कि राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) का परिणाम आते ही काउंसलिंग के बाद राज्य में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के सभी 39 हजार खाली पदों को भरा जाना है।

कल्ला ने प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में सदस्य की ओर से पूछे पूरक प्रश्न के जवाब में बताया कि रीट की परीक्षा खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि तृतीय श्रेणी (थर्ड क्लास) अध्यापकों के ऑनलाइन स्थानांतरण आवेदन पत्र के संबंध में निदेशक माध्यमिक शिक्षा की ओर से 14 अगस्त 2021 को एक सूचना जारी की गई थी। कल्ला ने स्पष्ट किया कि इसके तहत स्थानांतरण के लिए आवेदन लिया जाना मात्र एक प्रक्रिया है और इसमें स्थानांतरण का अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि उस समय नीतिगत निर्णय नहीं होने के कारण उन आवेदनों के आधार पर ट्रांसफर नहीं किए जा सके। उल्लेखनीय है कि कल्ला ने बुधवार को विधानसभा में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग से संबंधित अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए बताया था कि राज्य में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की स्थानांतरण नीति पर कार्य चल रहा है और यह नीति जल्दी ही सबके सामने होगी।

End of Article