जॉब्स

Rajasthan Teacher Recruitment 2023: राजस्थान में आई सरकारी नौकरी की बहार, असिस्टेंट टीचर के 9712 पदों पर भर्ती

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 31, 2023, 03:49 PM IST

Rajasthan Teacher Recruitment 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। राजस्थान में असिस्टेंट टीचर के 9712 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 31 जनवरी से शुरू हो चुकी है।

Image

Rajasthan Senior Teacher Recruitment 2023

Photo : iStock

Rajasthan Teacher Recruitment 2023: राजस्थान में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। कार्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर ने सहायक अध्यापक (Assistant Teacher) लेवल 1 और लेवल 2 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आज यानी 31 जनवरी 2023 से आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 1 मार्च 2023 निर्धारित की गई है।

Rajasthan Assistant Teacher Vacancy 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान के गैर अनुसूचित क्षेत्र में सहायक अध्यापक के 9108 और अनुसूचित क्षेत्र में 604 सहित कुल 9712 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

Rajasthan Assistant Teacher Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता

राजस्थान में सहायक अध्यापक यानी असिस्टेंट टीचर पदों पर भर्ती के लिए नयूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा भी पास होना चाहिए। योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

How to apply for Rajasthan Assistant Teacher Recruitment 2023

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • फिर राजस्थान असिस्टेंट टीचर के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और आवेदन के लिए मांगी सभी जानकारी दर्ज करें।
  • फिर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा कर दें।
Rajasthan Assistant Teacher Application 2023: इतना देना होगा शुल्क

राजस्थान में सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती के लिए 31 जनवरी से 1 मार्च 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article