Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान जयपुर ने सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 7 अक्टूबर 2024 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 6 नवंबर 2024 निर्धारित की गई है। वहीं, अभ्यर्थी 11 नवंबर से 25 नवंबर के बीच आवेदन में सुधार कर सकेंगे।
Rajasthan Safai Karmchari Vacancy 2024: कितने पदों पर होगी भर्तीॉ
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान में सफाई कर्मचारी के कुल 23820 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। बता दें कि अभ्यर्थियों का चयन लॉटरी के आधार पर किया जाएगा।
Rajasthan Safai Karmchari Notification 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है। हालांकि, अभ्यर्थियों का राजस्थान का मूल निवासी होना जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही स्वच्छता जैसे सड़क की सफाई, सार्वजनिक सीवरेज की सफाई की एक वर्ष का कार्यनुभव होना चाहिए।
How to apply for Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2024: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए 7 अक्टूबर से 6 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि, ओबीसी/बीसी/एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
