जॉब्स

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2024: राजस्थान में सफाई कर्मचारी के 24 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, 40 साल वाले भी कर सकते हैं आवेदन

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2024: स्थानीय स्वशासन, राजस्थान सरकार ने सफाई कर्मचारी के लिए कुल 24797 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 04 मार्च से आधिकारिक वेबसाइट lsg.urban.rajasthan.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2024

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2024: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राज्य सरकार के 186 नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारी के 24 हजार 797 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। स्वायत्त शासन विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन 4 मार्च 2024 से प्रारम्भ होंगे। उल्लेखनीय है कि लेखानुदान (बजट) 2024-25 में राज्य सरकार ने 70 हजार सरकारी नौकरियों पर भर्ती की घोषणा की थी। बजट में प्रत्येक संभाग में रोजगार मेलों और उच्च शिक्षण संस्थानों में कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन करने जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गई हैं।

स्थानीय स्वशासन, राजस्थान सरकार ने सफाई कर्मचारी के लिए कुल 24797 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 04 मार्च से आधिकारिक वेबसाइट lsg.urban.rajasthan.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

Safai Karamchari Bharti Important Dates: महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तारीख 04 मार्च, 2024 है।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 24 मार्च, 2024 है।
  • सुधार विंडो 27 मार्च को खुलेगी और 02 अप्रैल, को बंद हो जाएगी।

आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 600 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि रिजर्व और पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए शुल्क 400 रुपये है।

कैसे होगा चयन

इन पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन प्रैक्टिकल वर्क यानी क्लीनिंग का करवा कर किया जाएगा। काम उचि होने पर ही उनका फाइनल चयन किया जाएगा। अगले चरण में डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन किया जाएगा।

क्या है शर्त

आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट राजस्थान का निवासी हो। इसके साथ ही सेनिटेशन के काम का कम से कम एक साल का अनुभव होना चाहिए।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article