जॉब्स

Rajasthan Police Constable Recruitment 2023: आज राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 3240 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका

Rajasthan Police Constable Recruitment 2023: राजस्थान पुलिस विभाग के कांस्टेबल के 3,240 पदों पर आज यानी 27 अगस्त 2023 को आवेदन का आखिरी मौका है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क व चयन प्रक्रिया जान सकते हैं।

Image

Rajasthan Police Constable Recruitment 2023: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के पदों पर करें अप्लाई

Rajasthan Police Constable Recruitment 2023: राजस्थान सरकार में पुलिस की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Rajasthan Police Constable Vacancy) खबर है। आज यानी 27 अगस्त 2023 को राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 3000 से अधिक पदों पर आवेदन का आखिरी (Rajasthan Police Constable Bharti) मौका है। ऐसे में जो अभ्यर्थी अभी तक किसी कारणवश अपना पंजीकरण नहीं कर सके हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे आज रात 11 बजकर 59 मिनट पर आवेदन के लिए विंडो बंद कर दी जाएगी। यहां आप आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता व चयन प्रक्रिया से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan Police Constable Vacancy 2023: शैक्षणिक योग्यता

राजस्थान पुलिस विभाग के कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं में उत्तीर्ण होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का जन्म 1 जनवरी 2006 के बाद और 2 जनवरी 2000 से पहले नहीं हुआ होना चाहिए। साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को यहां अधिकतम आयु सीमा में छूट दिया जाएगा।

Rajasthan Police Constable Recruitment 2023: कैसे करें आवेदन

  1. police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Rajasthan Police Constable Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
  4. इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. इसके बाद शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  8. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर भविष्य में संदर्भों के लिए इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Rajasthan Police Constable Bharti: आवेदन शुल्क

यहां आवेदन करने के लिए कैटेगिरी वाइज शुल्क निर्धारित किया गया है। अनारक्षित वर्ग और ओबीसी के उम्मीगदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एससी एसटी और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों क 400 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article