जॉब्स

Rajasthan Police Constable Recruitment 2023: राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल की बंपर भर्ती, 12वीं पास आज से करें आवेदन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2023, 10:50 AM IST

Rajasthan Police Constable Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट recruitment2.rajasthan.gov.in पर आज से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

Rajasthan Police Constable Recruitment 2023

Photo : iStock

Rajasthan Police Constable Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट recruitment2.rajasthan.gov.in पर आज यानी 7 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कि आखिरी तारीख 27 अगस्त निर्धारित की गई है।

Rajasthan Police Constable Bharti 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान पुलिस में 3578 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें नॉन टीएसपी क्षेत्र के लिए 3240 पद और टीएसपी क्षेत्र के लिए 338 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 5 के तहत सैलरी दी जाएगी।

Rajasthan Police Constable Eligibility 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई

राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 23 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी 12वीं पास होना चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to Apply for Rajasthan Police Constable Exam 2023

  • राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कांस्टबल एप्लीकेशन के लिंक पर क्लि करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

Rajasthan Police Constable Exam 2023: ऐसे होगा कांस्टेबल का चयन

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में 150 अंको के 150 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article