Rajasthan Group D Vacancy 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए 21 मार्च से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इन पदों पर भर्थी के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 19 अप्रैल निर्धारित की गई है।
Rajasthan Group D Vacancy 2025
RSSB Group D Notification 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से चतुर्थ श्रेणी के कुल 52453 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों में शिक्षा विभाग के 22549 पद शामिल हैं। बता दें कि शिक्षा विभाग में वर्तमान में 27714 पद स्वीकृत हैं। इनमें से केवल 5133 पद ही भरे हुए हैं। विभाग में वर्तमान में 22581 पद खाली पड़े हुए हैं। हालांकि, इस भर्ती के बाद शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के करीब करीब सभी पद भर जाएंगे।
Rajasthan Group D Recruitment 2025: कौन कर सकेगा आवेदन
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
How to apply for RSSB Group D Vacancy 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
RSSB Group D Exam 2025: कब व कैसे होगी परीक्षा
राजस्थान में चुतर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा 18 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक होगी। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में 200 अंकों के कुल 120 सवाल होंगे और इन सवालों को हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
