Rajasthan Govt Jobs: 29 एवं 30 जुलाई को 3 भर्ती परीक्षाएं, जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

Rajasthan Govt Jobs: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा अजमेर जिला मुख्यालय पर तीन भर्ती परीक्षाओं का आयोजन 29 से 30 जुलाई 2025 तक निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। एडमिड कार्ड परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे।

Rajasthan Govt Jobs: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा अजमेर जिला मुख्यालय पर तीन भर्ती परीक्षाओं का आयोजन 29 से 30 जुलाई 2025 तक निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। 29 जुलाई 2025 को प्रातः 10 से 12.30 बजे तक असिस्टेंट फिशरीज डेवलेपमेंट ऑफिसर परीक्षा-2024 तथा दोपहर 3 से 5.30 बजे तक ग्रुप इंस्ट्रक्टर/सर्वेयर/असिस्टेंट अप्रेंटिशिप एडवाइजर ग्रेड द्वितीय परीक्षा-2024 का आयोजन किया जाएगा। 30 जुलाई 2025 को प्रातः 10 से 12.30 बजे तक वाइस प्रिंसिपल/सुपरिटेंडेंट आईटीआई परीक्षा- 2024 आयोजित की जाएगी।

RPSC Sarkari exam Schedule

RPSC Sarkari exam Schedule

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

उक्त परीक्षाओं में प्रत्येक प्रश्न पत्र हेतु ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। परीक्षा के प्रवेश पत्र परीक्षा दिनांक से तीन दिन पूर्व आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। अतः अभ्यर्थी समयांतर्गत प्रवेश पत्र डाउनलोड करने लेवें। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

End of Feed