Rajasthan Anganwadi Bharti 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों पर भर्ती (Rajasthan Anganwadi Worker Recruitment 2024) के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट wcd.rajasthan.gov.in/icds पर तय समय के अंदर अप्लाई कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थी आवेदन से पहले यहां आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।
Rajasthan Anganwadi Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी साथिन और आशा सहयोगिनी के कुल 2000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। आंगनवाड़ी साथिन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 1800 रुपये से 3300 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। वहीं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को प्रतिमाह 5000 रुपये और आशा सहयोगिनी को 4508 रुपये महीने वेतन मिलेगा।
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
राजस्थान में आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा आंगनवाड़ी साथिन के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास और अन्य पदों के लिए 12वीं पास होना चाहिए।
How to apply for Rajasthan Anganwadi Recruitment 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें।
- इसके बाद फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी मांगे गए दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच करें।
- फॉम भरने के बाद समीक्षा करें और फिर उसे जमा कर दें।
Rajasthan Anganwadi Application 2024: इस बात का रखें ध्यान
बता दें कि राजस्थान के सभी जिलों में आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन की अलग तारीख तय की गई थी। कुछ जिलों के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। हालांकि, जैसलमेर और धौलपुर में अभ्यर्थी 12 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।
