Railway Recruitment 2025: रेलवे में अप्रेंटिस के 835 पदों पर भर्ती, 10वीं पास जल्द करें आवेदन

Railway Recruitment 2025: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

Railway Recruitment 2025: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर 25 मार्च तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

Railway Recruitment 2025

Railway Recruitment 2025

SECR Apprentice Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ट्रेड अप्रेंटिस के कुल 835 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, कारपेंटर के 38 पद, इलेक्ट्रीशियन के 182 पद, फिटर के 208 पद, वेल्डर के 19 पद, वायरमैन के 90 पद, टर्नर के 4 पद और मशीनिस्ट के 4 पद सहित अन्य कई पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

End of Feed