जॉब्स

Railway Recruitment 2025: रेलवे में 10वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई, जानें डीटेल्स

SECR Apprentice Recruitment 2025: नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ट्रेड अप्रेंटिस के कुल 1007 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

Image

SECR Recruitment 2025

SECR Apprentice Recruitment 2025: रेलवे में भर्ती की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर 5 अप्रैल से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 4 मई निर्धारित की गई है।

SECR Apprentice Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ट्रेड अप्रेंटिस के कुल 1007 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, कारपेंटर के 39 पद, इलेक्ट्रीशियन के 253 पद, फिटर के 66 पद, वेल्डर के 17 पद, वायरमैन के 42 पद सहित अन्य कई पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

How to apply for SECR Recruitment 2025

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।

सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।

फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

Railway Apprentice Recruitment 2025: कौन कर सकेगा आवेदन

रेलवे में ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य चेक कर लें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article